देहरादून में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर सीएमओ कार्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों में स्वाइन फ्लू के केस बढ़ रहे हैं, इसलिए शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर लक्षण वाले बच्चों को स्कूल न भेजने और जरूरी होने पर मास्क पहनकर आने को कहा गया है। स्कूलों में बड़ी गैदरिंग वाले आयोजन टालने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू और डेंगू से बचाव और उपचार को लेकर अखबारों के माध्यम से भी एडवाइजरी जारी की गई है। जिले में स्वाइन फ्लू के 565 केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें 78 एक्टिव हैं और 2 मौतें हुई हैं।
