देहरादून कोर्ट में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला पहली मंजिल से सीढ़ियों से गिर गई। जिसके बाद उसे आनन फानन में पुलिस कर्मियों द्वारा नज़दीकी दून अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। जहाँ महिला का उपचार चल रहा है। पूरे मामले को लेकर महिला के साथ आए, व्यक्ति ने बताया कि वह महिला के साथ कोर्ट आया था। महिला का परिवारिक मामला कोर्ट में चल रहा था, इसी दौरान जब महिला की सुनवाई कोर्ट में पूरी हुई और महिला बाहर आने लगी, तभी वह कोई दवा लेने लगी, हालांकि इसके लिए उसे रोक गया और इसी दौरान वह गिर पड़ी। वहीं दून अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ अमित अरुण ने महिला की हालत के बारे में बताते हुए कहा कि महिला फिलहाल गंभीर खतरे से तो बाहर है लेकिन गिरने की वजह से उसके दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से, आंख के पास व चेहरे पर थोड़ी चोटें आई हैं, जिसके लिए महिला को अन्य जांचों के लिए भी भेजा गया है।
