दुबई से तेल अवीवी जा रही फ्लाइट दुबई उस समय फ्लाइट में सवार करीब 180 लोगों की जिंदगी खतरे में आ गई जब फ्लाइट के co पायलट ने फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश की।
पायलट स्मिथ मच्छर ने दिखाई बहादुरी, घायल होने के बाद भी सेफ लैंड की फ्लाइट
हालांकि इस दौरान फ्लाइट में मौजूद पायलट स्मिथ मच्छर ने अपना जाबाजी का परिचय देते हुए co पायलट को रोका। इसी दौरान co पायलट ने स्मिथ मच्छर पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बावजूद इसके स्मिथ मच्छर ने फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कर फ्लाइट में सवार करीब 180 लोगों की जान बचा दी।
भारतीय मूल के हैं स्मिथ मच्छर, हर भारतवासी को हो रहा गर्व
आपको बता दें कि इस दौरान फ्लाइट के क्रू मेंबर ने भी co पायलट को काबू में किया और फ्लाइट की सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार co पायलट ओमानी बताया गया है। वहीं भारतीय मूल के पायलट स्मिथ मच्छर की सभी फ्लाइट सवार लोगों ने खूब तारीफ की, फिलहाल स्मिथ मच्छर का उपचार चल रहा है। आपको बता दें कि साल 2022 में ही स्मिथ मच्छर ने फ्लाई दुबई को ज्वाइन किया था, जबकि इससे पहले भी उनका स्पाइसजेट में कई वर्षों का फ्लाइट उड़ाने का अनुभव रहा है।
