उत्तराखंड, उत्तरकाशी, रेस्क्यू
बीते दिन कोडन कोल क्षेत्र से 29 ट्रेकर्स को जबकि 11 को कालिंदी पास से सुरक्षित निकल लिया गया था। वहीं आज सुबह फिर हेली अभियान को शुरू किया गया जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है और कालिंदी पास क्षेत्र से सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपेड लाया गया है।
कालिंदी पास क्षेत्र रेस्क्यू अपडेट
बीते दिन कालिंदी पास क्षेत्र से 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया।
आज कालिंदी पास क्षेत्र से 08 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया है।
इस प्रकार कालिंदी पास क्षेत्र से कुल 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया है। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया।
रेस्क्यू अभियान पूर्ण कर लिया गया है।
*With Regards*
*DEOC Uttarkashi*
