उत्तराखंड में बीते दिनों रेड अलर्ट के चलते भारी बरसात के साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी भी देखने को मिली। वहीं खराब मौसम के चलते उत्तरकाशी के ओलन व कालिंदी दर्रे में करीब 136 ट्रैक्टर पर्वतारोही फंसे रहे। खबर लिखे जाने तक 38 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर लिया गया, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।
🛑🛑*हर्षिल/उत्तरकाशी*
*ट्रैकर्स रेस्क्यू अपडेट*
1- ऑडेन कोल (Auden’s Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाला गया है। सभी ट्रेकर्स को उनके गंतव्य/घर के लिए भेज दिया गया है।
2- कालिंदी पास क्षेत्र में वर्तमान समय तक 09 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात सभी ट्रेकर्स का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है।
सोर्स: DEOC Uttarkashi.
