: बीते दो दिन पूर्व देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गेट पर एक युवक को गोली मारने वाले मुख्य आरोपियों को पुलिस के द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान दो बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने के दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर पर गोली लग गई। पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ को लेकर देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते दो दिन पूर्व दून अस्पताल के गेट पर फायरिंग की घटना के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन मुख्य गोली चलाने वाले आरोपी फरार चल रहे थे, जिनके लिए जिले में सघन चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान डोईवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार तीन लोग चेकिंग से बचकर भागते नजर आए, जिस पर वे जंगल में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिस पर दोनों बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी दोनों बदमाशों पर गोली चलाई और दोनों के पैर पर गोली लग गई। इस पूरी घटनाक्रम में कुछ देर बाद भागे हुए तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों की पहचान सोहेल खान, जावेद और सानू के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि दो पक्षों की लड़ाई में विशाल द्वारा उन्हें बुलाया गया था इसके बाद उनके द्वारा गोली चलाई गई।
अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
