Oplus_131072
: देहरादून स्थित सचिवालय में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के द्वारा बड़ी संख्या में आकर सचिवालय का घेराव किया गया। अपनी मांगो को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व में भी हमारे द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया ओर सरकार ने हमे आश्वासन दिया था कि हमारी मांगों के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। लेकिन आज डेढ़ साल बाद भी कमेटी की रिपोर्ट नहीं आई है, साथ ही उन्होंने विभाग में सुपरवाइजर के पदों को भरने और आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के रिटायरमेंट में उनको सहायता राशि देने की भी मांग रखी।
सुशीला खत्री, प्रदेश अध्यक्ष आंगनवाड़ी कार्यकर्ति
