Oplus_131072
: बीती देर शाम देहरादून के चकराता रोड में एक मोबाइल दुकान पर तोड़फोड़ व मारपीट की वारदात देखो गई। मिली जानकारी के अनुसार दुकान पक्ष ने अन्य कुछ युवकों को सड़क पर युवतियों को पानी के गुब्बारे मारने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद युवक भड़क उठे व दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही दुकान के भी शीशे तोड़ दिए गए। मामले को लेकर दुकान मालिक ने कई युवकों द्वारा आकर दुकान में तोड़फोड़ करने व कुछ साथियों को घायल करने की भी बात कही, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसको लेकर सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि मामला दोनों पक्षों में पानी के गुब्बारे मारने से शुरू हुआ, जिसके बाद अब दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्वप्निल मुयाल, सीओ सिटी देहरादून
