: राजधानी देहरादून में दून पुलिस ने विभिन्न थानाक्षेत्रों में पीस कमिटी की बैठक करी। जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों को बुलाकर शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई। Ssp देहरादून के निर्देश पर इन पीस कमिटी की बैठकों को देहरादून जनपद के सभी थानों, कोतवाली में आयोजित करवाया गया। पीस कमिटी में पुलिस ने आमजन से अपील करी कि वर्तमान में रमजान के त्यौहार व कुछ दिनों बाद ही होली के त्यौहार पर आपसी सौहार्द का परिचय दिया जाए, जिससे सभी धर्म के लोग अपने पर्वों को शांति और सोहार्द के साथ मना सके। इसके साथ ही दून पुलिस को कप्तान द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जाय, जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से किसी तरह की धार्मिक भावना को भड़काने वालों पर नजर रखी जा सके। इसके साथ दून पुलिस ने भी आमजन से अपील करी है कि किसी भी तरह की अफवाह में न आएं और यदि कोई दंगा, अराजकता फैलाता हुआ नजर आए तो तत्काल पुलिस को संपर्क किया जाए।
