भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस उत्तराखंड लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी बीच उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज तहसील में नियुक्त संग्रह अमीन मदनलाल शर्मा व वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र राणा को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
भूमि कुर्क आदेश रुकवाने व बंधकमुक्त करने के लिए मांगी थी रिश्वत
विजिलेंस के अनुसार इन दोनों के खिलाफ शिकायतकर्ता ने शिकायत करते हुए बताया था कि भूमि के कुर्क करने के आदेश को समाप्त करने और जमीन को बंधक मुक्त करने साथ ही पत्नी केकेसीसी लोन पर जारी आरसी की कार्रवाई को समाप्त करने के एवज में संग्रह अमीन मदनलाल शर्मा ने 10000 जब की वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह ने₹6000 की मांग की थी।
शिकायत के आधार पर बिछाया जाल, दोनों विजिलेंस के जाल में फंसे
शिकायत की जांच करने पर शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एसपी विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर ने निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। सतर्कता टीम हल्द्वानी ने आज मदन लाल शर्मा से ₹8000 जबकि वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र राणा से शिकायतकर्ता द्वारा लिए गए 6000 रुपए लेते समय मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर विजिलेंस की आगे की कार्रवाई जारी है।
