उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली रोड पर एक दुखद बस दुर्घटना हुई मिली। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक बस UK 04PA 1112 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला जिनकी संख्या 7 बताई गई। बताया गया कि बस में 15 से 16 लोग सवार थे, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी भी सर्च अभियान जारी है।
