Oplus_131072
उत्तराखंड में SIR की तैयारी गतिमान है जिसको प्री SIR नाम दिया गया है, इसमें मतदाताओं की मैपिंग की प्रक्रिया चल रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी प्री SIR की जानकारी देते हुए बताया कि अबतक प्रदेश में मतदाताओं की 85% मैपिंग हो चुकी है और यह मैपिंग SIR शुरू होने तक चलती रहेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि हमने राजनीतिक दलों से अपने bla नियुक्त करने को कहा था, जिसमें अबतक राजनीतिक दलों ने प्रदेश में 11733 बूथों के सापेक्ष अपने 19116 bla नियुक्त किए हुए हैं। जिसमें से सबसे अधिक 9506 bla कांग्रेस द्वारा बनाए गए हैं जबकि 9276 bla भाजपा द्वारा नियुक्त किए गए हैं। वहीं cpi m द्वारा 217 bla जबकि bsp द्वारा 117 bla की नियुक्ति अबतक की गई है।
मैदानी जिलों में कम मैपिंग, देहरादून सबसे पीछे
वहीं निर्वाचन के आंकड़ों के अनुसार मैदानी जिलों में मैपिंग का प्रतिशत कम रहा है, जिसमें से देहरादून जिले का सबसे कम पाया गया है। जिसमें देहरादून जिले में करीब 75% मैपिंग, उधम सिंह नगर में करीब 77 प्रतिशत जबकि हरिद्वार में 87% मैपिंग अबतक की गई है।
मैपिंग में बागेश्वर जिला अव्वल
निर्वाचन के आंकड़ों के अनुसार बागेश्वर जिले में सबसे अधिक मैपिंग 98.76% मैपिंग की गई है जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर अल्मोड़ा और चंपावत क्रमशः 93.54% , 93.07% के प्रतिशत में चल रहे हैं। वहीं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिन जिलों में मैपिंग का प्रतिशत कम है वहां पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे मैपिंग के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
एक क्लिक पर अपने BIO के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉल
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ के फीचर से मतदाता एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-NET मोबाइल ऐप की डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा। वहीं उन्होंने मतदाताओं से भी अपील करी है कि अपने बूथ के blo, bla से संपर्क कर निर्वाचन को इस प्रक्रिया में अपना सहयोग जरूर दें।
