
ssp देहरादून प्रमेंद्र डोभाल के एक के बाद एक कड़े एक्शन देखने को मिल रहे हैं। न सिर्फ अवैध गतिविधियों में शामिल होने वालों बल्कि अवैध गतिविधियों को रोकने में नाकाम पुलिस कर्मियों को भी ssp देहरादून के कड़े रुख का सामना करना पड़ा। ताजा मामला देहरादून ऋषिकेश का है जहां पुलिस ने ऋषिकेश में एक होटल में चल रही अवैध जुआ पार्टी पर छापा मारकर 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3356 कैसिनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डी, 1,37,600 रुपये नकद और विभिन्न ब्रान्ड की शराब की बोतलें बरामद की हैं।
होटल नवरंग का मालिक फरार
होटल नवरंग में चल रही इस अवैध जुआ पार्टी का भंडाफोड़ एसएसपी दून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में किया गया। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और मालिक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
ऋषिकेश IDPL चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिस कर्मी निलंबित
पुलिस की लापरवाही के कारण आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
