Oplus_131072
हाल ही में जेन जी बार में हुए विवाद और उसके बाद राजपुर रोड गोली कांड जिसमें रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई थी, इस घटना के बाद देर रात तक नियमों के विपरीत पब बार खुलने की शिकायतों के बीच पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सभी पब बार रेस्टोरेंट, ढाबों पर दबिश देनी शुरू कर दी है, जिससे नियमों की अनदेखी न हो और लो एंड ऑर्डर भी कायम रहे। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई का रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने समर्थन तो किया है लेकिन एसोसिएशन का यह भी कहना रहा कि जो उनकी खुलने की समय सीमा है उस समय तक उनको रेस्टोरेंट संचालित करने दिया जाय। क्योंकि पुलिस की अनावश्यक कार्रवाई से रेस्टोरेंट में आने वाले उनके ग्राहकों को असहज महसूस होता है, जिससे रेस्टोरेंट संचालकों को रेस्टोरेंट संचालन में कठिनाई हो रही है।
