Oplus_0
उत्तराखंड, देहरादून: उत्तराखंड लोक गायक पवन सेमवाल के गाने को लेकर विवाद लगातार गर्माता जा रहा है। जिसके तहत देहरादून की कोतवाली पटेल नगर में पवन सेमवाल को लेकर शिकायत की गई। जिसमें कहा गया कि पवन सेमवाल ने अपने गाने में उत्तराखंड की महिलाओं के प्रति हीन भावना को दर्शाया है, जिसके तहत पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पवन सेमवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया और पूछताछ के बाद उसे वापस भेज दिया गया, साथ ही आगे कार्रवाई में सहयोग करने के लिए कहा गया। जिसके बाद पवन सेमवाल के विरुद्ध कुछ महिलाओं के द्वारा राज्य आंदोलनकारी हेमा वोरा के नेतृत्व में पवन सेमवाल के खिलाफ नारेबाजी की गई और गिरफ्तारी की भी मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पवन सेमवाल ने उत्तराखंड की महिलाओं को लेकर गलत टिप्पणी अपने गाने में की है। जिसके लिए उसको उत्तराखंड की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
हेमा वोरा, राज्य आंदोलनकारी
