Oplus_131072
NEET परीक्षा को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी और गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। CM धामी ने कहा, “हमने अभ्यर्थियों के लिए टिकट फ्री किया है। हमारा प्रयास है कि सभी बच्चे पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें और परीक्षा दें।” उन्होंने छात्रों से अच्छी तैयारी करने और निश्चिंत होकर एग्जाम देने की अपील भी की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए उन्होंने पुलिस महानिदेशक समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। “हम पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं और कहीं भी कोई गड़बड़ी की संभावना नहीं है,”।
