मौसम विभाग के खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान ने बड़ा फैसला लिया है।
डीएम ने जनपद देहरादून के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
डीएम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बारिश के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें।
प्रशासन की टीम अलर्ट पर है और आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है।
संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
