मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाओं में से एक युवा आयोग की स्थापना की भी घोषणा की थी। जिसके पीछे cm धामी ने राज्य की नीति निर्माण में युवाओं के महत्वपूर्ण सुझाव को शामिल करना बताया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा की युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल ने भी सराहना की है। साथ ही उन्होंने सीएम धामी की इस घोषणा को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए इसके कार्य को लेकर कहा कि यह युवा आयोग एक संवैधानिक संस्था की तरह काम करेगा, जिसके पास कुछ न्यायिक शक्तियां भी होंगी और मुख्यमंत्री धामी की ये घोषणा उत्तराखंड में युवाओं की सोच उनके विचार को राज्य की नीति निर्माण में एक महत्वपूर्ण स्थान देने का काम करेगी।
