बीती देर रात 21 अगस्त राजधानी देहरादून की सड़क फिर एक मौत लेकर आई। जिसमें एक i20 कार सवार दो युवकों की टक्कर से एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी का घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार चल रहा है। देहरादून पुलिस के मुताबिक घटना बीती शुक्रवार 21 अगस्त देर रात करीब 12.45 बजे पुलिस को सूचना मिली की कैनाल रोड पर एक दुर्घटना हुई है। जिसमें एक कार i20 के द्वारा दो स्कूटी, बाइक में बैठी महिला को टक्कर मार दी गई। इसी दौरान टक्कर लगी 26 वर्षीय महिला नैना राजपूत डोईवाला दूधली की रहने वाली की मौत हो गई। जबकि अन्य महिला निधि कश्यप को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने देहरादून के काठ बंगला निवासी और कार चालक 20 वर्षीय सुमित यादव, पुत्र अखिलेश यादव व उसके साथी हाशिम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ के अनुसार वाहन चालक के ब्रेक नहीं लग पाने के कारण यह पूरा हादसा हुआ है। बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं और उनसे हुई मौतों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस कार्रवाई के साथ यह भी देखना होगा कि क्या वास्तव में यह दुर्घटना केवल एक संयोग थी या फिर किसी लापरवाही का नतीजा ? क्योंकि अक्सर यह भी देखने में आता है कि परिवहन विभाग द्वारा कुछ जगहों पर सड़क पर स्पीड ब्रेकर, साइनेज, स्पीड लिमिट हेतु सख्त कदम नहीं उठाए जाते जिसके चलते दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
