Oplus_131072
उत्तराखंड में चल रही एस आई आर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कुमाऊं कमिश्नर के द्वारा रुद्रपुर में ली जा रही बैठक के दौरान भाजपा विधायक शिव अरोड़ा व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच बैठक में जिस तरह से तीखी नोंकझोंक और गाली गलौज देखने को मिली, वह कहीं ना कहीं SIR को लेकर भाजपा और कांग्रेस में बढ़ते क्लेश का ही नतीजा दिख रही है। वहीं इस क्लेश में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी प्रक्रिया को लेकर कोई सहमति नहीं है तो उसे सही तरह से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। ऐसे में कानून हाथ में लेने को किसी को तरीके से सही नहीं कहा जा सकता और ऐसा किया जाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
