उत्तराखंड में एमबीबीएस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट दाखिले की जांच एसआईटी पर आने के बाद लगातार इससे जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है। जिसमें एसआईटी ने धीरज श्रीवास्तव नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में धीरज श्रीवास्तव से पता चला कि उसका भोपाल में MBBS वे नाम से ऑफिस था। जिसके जरिए वह अलग-अलग प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में एमबीबीएस बीटेक BCA व बीकॉम जैसे कोर्सेज में कमीशन के आधार पर एडमिशन दिलवाने का काम करता था। आपको बता दें कि SIT ने बीते दिनों रूपेश पंडित व अरविंद कुमार नाम के आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। जिसमें रूपेश पंडित नाम के आरोपी से पुलिस ने 8 लाख जबकि धीरज श्रीवास्तव नाम के आरोपी से 5 लाख 58 हजार रूपये बरामद भी कर लिए हैं जो इन आरोपियों ने फर्जी दाखिले से हांसिल किए थे।
