देहरादून जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने आज जन समाधान दिवस में 90 शिकायतें सुनीं। ज्यादातर शिकायतें जमीन से संबंधित, नगर निगम में प्रमाण पत्र न बनने, सड़कों की खराब स्थिति और आपसी विवादों से जुड़ी थीं। डीएम ने सभी मामलों में संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश भी दिए। वहीं सीएम हेल्पलाइन और गड्ढामुक्त सड़क अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक की रिपोर्ट में 46 में से सिर्फ 40 अधिकारियों ने ही अपनी रिपोर्ट सबमिट की है, कई जगह अभी तक काम शुरू भी नहीं हुआ है। इस पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। साथ ही स्मार्ट सिटी की कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें अभी तक चालू नहीं की गई हैं, इसको लेकर एसीईओ को शो-कॉज नोटिस दिया जा रहा है।
डॉ आशीष चौहान, जिलाधिकारी देहरादून
