Oplus_0
उत्तराखंड, हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की चपेट में आए मृतकों की संख्या बढ़ गई है। ताजा जानकारी के अनुसार मनसा देवी मंदिर में मृतकों की संख्या 8 हो चुकी है, जबकि घायलों की संख्या 30 बताई गई है। आपदा परिचायक केंद्र के अनुसार सुबह करीब 9:00 बजे सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीमें पहुंची। जहां से घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया। जिसमें वर्तमान में गंभीर घायलों को जिनकी संख्या 13 बताई गई है, ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।
