Oplus_0
उत्तराखंड, खानपुर: खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक रहे प्रणव कुमार चैंपियन को यूं तो अपने अक्सर दबंगई करते देखा सुना होगा। लेकिन इस बार वे चर्चाओं में तो हैं लेकिन किसी दबंगई के चलते नहीं बल्कि उनकी पत्नी के ठगी का शिकार होने के चलते। सूत्रों की मानें तो चैंपियन की पत्नी देवयानी सिंह से 47.50 लाख की ठगी हुई है।जिसमें मई से नवंबर के बीच वे अलग अलग समय में पैसे ट्रांसफर करती रहीं। जिसको लेकर उन्होंने अपने साथ हुई ठगी का मामला दर्ज करवाया, जिसमें तीन आरोपियों प्रदीप, परिश और सन्नी अग्रवाल पर ठगी करने का आरोप लगाया है। मालूम हुआ कि उन्हें निवेश का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया। बहरहाल अब ये मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है और कहा जा रहा है कि पूरी दुनिया में अपनी धौंस दिखाने वाले चैंपियन अपनी पत्नी को ठगी का शिकार होने से नहीं बचा सके।
