Oplus_131072
एंकर : उत्तराखंड से यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने सरकार पर आपदा के कुप्रबंधन और अपने क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं किए गए, जिसके चलते चारधाम यात्रा पूरी तरह से चरमरा गई। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि विभिन्न परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की गति भी बहुत धीमी होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर 22 सितंबर को वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भी सरकार पर कई तरह के सवाल खड़े किए।
बाइट : संजय डोभाल, यमुनोत्री विधायक
