oplus_2
उत्तराखंड : उत्तराखंड में मौसम को लेकर नई अपडेट जारी हुई है जिसमें मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर CS तोमर ने बताया कि अगले 24 घंटे में देहरादून समेत नैनीताल चंपावत बागेश्वर पिथौरागढ़ उधम सिंह नगर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा देखी जा सकती है। इसके साथ ही 17, 18 सितंबर को प्रदेश में कुछ जगहों पर अतिवृष्टि भी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मानसून सितंबर के अंत तक विदाई ले सकता है।
डॉ cs तोमर, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून
