oplus_2
उत्तराखंड : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी पिता अपनी 7 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के दोषी को फांसी की सजा दिलाना चाहते हैं। लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार व सरकारी वकील उनका साथ नहीं दे रहे हैं। परिजनों ने कहा कि साल 2014 में पोस्को कोर्ट में मुख्य अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई गई थी, इसके बाद हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा। लेकिन इसके बाद मुख्य अभियुक्त सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जिसकी सूचना परिजनों को नहीं दी गई जिसके चलते पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी नहीं की जा सकी और दोषी बरी हो गया। परिजनों की मांग है कि सरकार और उनके अधिवक्ता दिवंगत बच्ची को न्याय दिलाने में उनकी मदद करें।
