सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है जिसमें यूके ट्रिपल एससी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मुख्य आरोपी खालिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार खालिद को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि खालिद की बहन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसने खालिद की पूरे मामले में मदद की थी। उसको पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, खालिद से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द ही उसको सामने ला सकती है और पूरे प्रकरण में पर्दाफाश हो सकता है।
