Oplus_131072
देहरादून, पटेलनगर : बीते दिन देर शाम को देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में खासा बवाल देखने को मिला। मामला एक स्क्रीनशॉट से जुड़ा था, जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा नबी नाम के व्यक्ति पर सोशल मीडिया में धार्मिक भावना भड़काने की पोस्ट की गई। हालांकि पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और सोशल मीडिया से स्क्रीनशॉट भी हटाया गया। लेकिन इस दौरान देखते ही देखते चौकी के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जुटने लगी और माहौल को खराब करने का प्रयास किया जाने लगा। हालांकि पुलिस के द्वारा समझाया गया बावजूद इसके उन्मादी भीड़ नहीं रुकी तो पुलिस के द्वारा बल प्रयोग कर सबको वहां से खदेड़ा गया। एसएसपी देहरादून ने भी इसको लेकर कहा है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने को लेकर व्यक्ति को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई है, वही भीड़ में अराजक तत्वों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
बाइट : अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
