Oplus_131072
कल उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर विशेष सत्र शुरू होना है। जिसमें राष्ट्रपति का भी अभिभाषण शामिल है। सत्र की तैयारी को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्षी दलों के विधानमंडल दल की बैठक भी हुई। देर शाम हुई कांग्रेस विधान मंडल दल की
बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि विधानसभा के विशेष सत्र का समय बहुत कम है। सभी विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी सरकार के सामने रखना चाहेंगे ऐसे में सरकार केवल अपने 10 साल के कार्यकाल का गुणगान करना चाहती है। मगर कांग्रेस पार्टी के विधायक अपने मुद्दों के साथ सदन पहुंचेंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि इस बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान उठाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा की जा रही है। मगर विधानसभा का सत्र बहुत कम है ऐसे में सभी विधायक अपने मुद्दों को नहीं उठा पाएंगे।
यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष
करण महारा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
