Oplus_131072
दिल्ली लालकिले के पास बम धमाके की सूचना मिलते ही सभी राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। जिसके बाद उत्तराखंड में भी डीजीपी ने हाइ अलर्ट जारी कर दिया और सभी जनपदों में सख्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। राजधानी देहरादून में भी देर रात ssp अजय सिंह रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पुलिस बल के साथ स्टेशन में हर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की तलाशी ली गई। Ssp देहरादून ने इसको लेकर कहा कि दिल्ली में हुए धमाके के मद्देनजर हर भीड़ भाड़ वाले स्थानों में सख्त चेकिंग की जा रही है, लंबे समय से पार्क वाहनों की भी डॉग स्क्वाड और डिटेक्टर मशीन से चेकिंग की जा रही है, जिससे जनपद में सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके।
अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
