Oplus_131072
उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल के द्वारा विशेष परेड का आयोजन किया गया। इस विशेष परेड में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए हमें विज्ञान और अपनी सांस्कृतिक विरासत को साथ-साथ लेकर चलना होगा, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दौरान कुछ घोषणाएं करी। जिसमें प्रदेश में ड्रग फ्री देवभूमि के लिए ए एन टी एफ का विस्तार किया जाएगा, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन केंद्र की स्थापना की जाएगी, पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मानदेय पर रखी गई भोजन माताओं के लिए कल्याण कोष स्थापित किया जाएगा, प्रदेश में कृषि एवं औद्यानिकी को जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान को लेकर फेंसिंग पॉलिसी लाई जाएगी, प्रदेश में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए विशेष संवर्धन योजना लाई जाएगी, उच्च शिक्षा प्राप्त छात्र-छात्राओं के लिए कौशल विकास ऑनलाइन कोर्स शुरू किए जाएंगे, इसके साथ ही सिविल सेवा, बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फ्री कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, मानसखंड मंदिर माला मिशन की तर्ज पर के केदारखंड मंदिर माला मिशन को भी विकसित किया जाएगा, आदर्श चंपावत की तर्ज पर आदर्श रुद्रप्रयाग जिले को भी विकसित किया जाएगा, पूर्णागिरि आदि कैलाश व कुमाऊं की शारदा कॉरिडोर के साथ ही केदार क्षेत्र, अंजनी सेन को स्पिरिचुअल इकोनामिक जोन के रूप में विकसित किया जाएगा, प्रत्येक जिला अस्पताल में टाइप वन डायबिटीज के लिए क्लीनिक खोले जाएंगे जिसमें 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, राज्यपाल उत्तराखंड
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
दीपम सेठ, डीजीपी उत्तराखंड
