Oplus_131072
: दून पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशीयो के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और इसी क्रम में एक और बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में बांग्लादेशी ममून हसन टूरिस्ट वीजा पर यहां आया था और इसका यहां रहने वाली महिला रीना चौहान से संपर्क हुआ। जिसके बाद यह फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर यहां रहने लगा और रीना चौहान से निकाह भी कर लिया और अपने नए नाम सचिन चौहान के नाम से देहरादून में रहने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर सचिन चौहान वास्तविक नाम ममून हसन को पत्नी सहित गिरफ्तार किया गया ओर अब आगे इनके लिंक कहां कहां हैं इसकी भी जानकारी की जा रही है।
