Oplus_131072
देहरादून : नगर निगम देहरादून में कारगी चौक स्थित कूड़े को हटाने को लेकर एक बार फिर प्रदर्शन हुआ। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में जमकर नारेबाजी हुई और कारगी चौक के नजदीक कूड़े के पहाड़ को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस परिसर पर ही धरने पर बैठ गई। इस दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कूड़े से भरे तीन से चार पॉलिथीन बैग परिसर पर ही रख दिए। उन्होंने कहा कि जब तीन से चार कूड़े के बैग भी नगर निगम परिसर में दुर्गंध फैला रहे हैं तो आखिरकार कारगी में रहने वाले लोगों की क्या बुरी स्थिति होगी ? इसे नगर निगम को समझना चाहिए और वहां से कूड़े के ढेर को कहीं और स्थानांतरित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो इस विरोध को आने वाले समय में और तेज किया जाएगा।
ज्योति रौतेला, अध्यक्षा महिला कांग्रेस
