Oplus_131072
देहरादून

से बाजार में गोली कांड देखने को मिला। सुबह करीब 10:30 बजे शहर के बाजार क्षेत्र तिब्बती मार्केट में अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुटी और पुलिस भी पहुंची। मेडिकल टीम ने घायल व्यक्ति को दून अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी मौके से जुटाए, साथ ही आरोपी की भी तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का नाम अर्जुन शर्मा बताया जा रहा है, जो नजदीक ही बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में टेनिस खेलने आया करता था, आज भी वह टेनिश खेलकर बाहर आया। तिब्बती मार्केट के फुटपाथ पर मौके से एक पॉलीथिन में पाइन एप्पल के टुकड़े बिखरे हुए मिले, जहां पर घायल व्यक्ति का खून भी मौजूद था, जिससे साफ अंदाजा लगता है कि उस व्यक्ति द्वारा खरीदने के दौरान ही यह वारदात हुई। जानकारी ये भी मिली कि अर्जुन शर्मा जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई, की भारत गैस एजेंसी की फर्म नाम अमरदीप नाम से gms रोड पर मौजूद है। जिसमें वह पार्टनर भी हैं। मिली जानकारी में यह भी बताया गया कि मृत व्यक्ति का घरेलू प्रॉपर्टी विवाद भी चल रहा था, इस गोलीकांड की घटना को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित अरुण ने भी बताया कि करीब साढ़े दस बजे घायल व्यक्ति को लाया गया था, हालांकि वह मृत हो गया उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के सीने में घाव था जिससे लगातार खून बह रहा था। मामले में खबर लिखने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, हालांकि उसकी तलाश लगातार जारी है।
