भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने 20 अगस्त को जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
डीएम के आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
मौसम विभाग ने देहरादून के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अभिभावकों से बच्चों को घर पर ही रखने की अपील की गई है।
