Oplus_0
उत्तराखंड, देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में हो रही लगातार बारिश और उसके चलते भूस्खलन, मार्ग बाधित होना अन्य आपदाओं को देखते हुए चुनाव को लेकर अहम फैसला लिया गया है।
जिसमें बताया गया है कि प्रथम चरण में 24 जुलाई को चुनाव की तारीख पूर्व निर्धारित है, लेकिन यदि कुछ बूथों, पोलिंग स्टेशन पर यदि किन्हीं कारणों के चलते मतदान नहीं हो सके, तब वहां दूसरे चरण में 28 जुलाई को मतदान होंगे। और यदि दूसरे चरण 28 जुलाई को भी चिह्नित पोलिंग स्टेशनों, बूथों पर मतदान किया जाना है वहां भी यदि विपरीत परिस्थितियों के चलते मतदान नहीं हो सके, तब ऐसे में 30 जुलाई को उन बूथों पर मतदान किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने इसको लेकर बताया कि यह पहली बार नहीं किया जा रहा है, ऐसा उस समय किए जाने का प्रावधान है जब विपरीत परिस्थितियों के चलते किन्ही बूथों पर मतदान नहीं हो सकते। ऐसे में उन बूथों पर अगली तारीख पर मतदान किए जा सकते हैं।
