Oplus_0
उत्तराखंड , देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस के द्वारा आज राजधानी देहरादून में राजभवन कूच किया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में यह कूच किया गया। हालांकि राजभवन से पूर्व ही भारी पुलिस बल द्वारा इन्हें बेरिकेटिंग लगाकर रोक दिया गया। जिससे नाराज महिला कांग्रेस सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। इस दौरान प्रदेश की महिलाओं को न्याय दिलाओ के नारे लगते रहे। प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ने इस दौरान कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराधों में नंबर वन पर आता है और इसीलिए हम लगातार आवाज उठा रहे हैं कई बार गवर्नर साब से समय मांगने पर भी हमें समय नहीं मिला, इसलिए आज हमें कूच करना पड़ा।
