उत्तराखंड, देहरादून: प्रदेश में पंचायत चुनावों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर व निष्पक्ष मतदान को लेकर किसी भी प्रलोभन जैसे शराब, पैसे का लालच देने से रोकने को लेकर देहरादून के चकराता क्षेत्र के हर्बटपुर के समीप एक वाहन से आबकारी विभाग की टीम ने 25 पेटी अवैध अंग्रजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जब अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि यह शराब पंचायत चुनाव में खपत के लिए चंढ़ीगढ़ से लाई जा रही थी। पकड़े गये दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदना दर्ज किया गया है और मालूम किया जा रहा है कि किसके कहने पर यह शराब लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई किस क्षेत्र में होनी थी।
