Oplus_0
उत्तराखंड, देहरादून : बढ़ते टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन सिस्टम के दौर में कई जोखिम भी बढ़ गए हैं। जो साइबर क्राइम के रूप में सामने आ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है इस क्राइम के प्रति जागरूक न होना। लोगों को इस साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने व इसके खतरों को पहचानने के साथ ही इससे बचने को लेकर उत्तराखंड प्रेस क्लब देहरादून में साइबर पुलिस के साथ मिलकर बजाज फाइनेंस ने जागरूकता कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम के जरिए co साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून ने कई ऐसी बातें बताई जिससे साइबर अपराधों को पहचाना जा सकता है और इनसे बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट, फ्रॉड कॉल, अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, साथ ही सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।
अंकुश मिश्रा, सीओ साइबर थाना देहरादून
