उत्तराखंड, देहरादून : प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस सरकार से इसपर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिला अपराधों पर सख्ती बरतने को लेकर आज प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा, जहां उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसको लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 10 हजार से अधिक महिलाओं के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई, जबकि 600 करीब महिलाए अभी भी लापता हैं।साथ ही प्रदेश में भी महिलाओं यहां तक की बच्चियों के साथ भी बलात्कार जैसी जघन्य घटनाए हो रही है जिसका सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।
ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस
