उत्तराखंड, देहरादून – बीते दिन उत्तराखंड के भाजपा सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह से Ulcc घोटाले में कड़े एक्शन की मांग की। वहीं अमित शाह ने भी कठोरतम कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसपर बात करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी तरीके का भ्रष्टाचार या घोटाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निश्चित तौर पर उनकी जगह जेल होगी। वही इस विषय पर बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा उत्तराखंड सरकार के संरक्षण में इस तरीके का घोटाला सामने आया है जो की चिंता का विषय इस विषय को लेकर लोगों ने तमाम आंदोलन भी किए लेकिन सरकार ने उनकी एक भी ना सुनी। इस प्रकार का विषय राज्य के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।
