उत्तराखंड में ठंड का असर देखा जा रहा है, जिसमें मैदानी इलाकों में कोहरा वाहनों के लिए मुसीबत बना हुआ है। वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है, जिसमें 27 दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी इलाकों हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून जिलों में घना से घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट भी मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर cs तोमर ने बताया कि 28, 29 दिसंबर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते साढ़े तीन हजार मीटर व अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी व हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
cs तोमर, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून
