Oplus_131072
उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देश पर परिवहन विभाग बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है जिसमें कल से 7 प्लस वन सीटर विक्रमो का संचालन पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसकी जानकारी देते हुए संभागीय आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर अभियान कल यानी 16 दिसंबर से प्रभावी रहेगा, जिसमें 7 प्लस वन सीटर विक्रमो का संचालन पूर्णता प्रतिबंध रहेगा, केवल 6 + 1 सीटर विक्रम ही संचालित किए जाएंगे। आगे उन्होंने बताया कि अगर ऐसे विक्रम संचालित होते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
संदीप सैनी, संभागीय RTO प्रशासन देहरादून
