Oplus_131072

राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में भरे बाजार में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने जिस अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या करी दरअसल उसके पीछे कलयुगी मां और उनके साथियों की खूनी सोच शामिल थी। मामले में 12 फरवरी सुबह करीब 3 बजे पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसमें एक बदमाश को लाडपुर क्षेत्र रायपुर जबकि दूसरे को लालतप्पड़ से गिरफ्तार किया गया। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसकी जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर पर गोली लगी। लेकिन मामले का खुलासा होना अभी बाकी था।
दोनों हत्यारे सगे भाई, हत्या कबूली
दोनों बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दोनों बदमाशों ने बताया कि वे दोनों पंकज राणा और राजीव,, इंदिरा कॉलोनी चक्कूवाला में रहते हैं और सगे भाई हैं। साथ हो दोनों ने अर्जुन शर्मा की हत्या की बात भी कबूली। जिसके बाद मामले का असल खुलासा हुआ। जिसकी जानकारी देते हुए ssp देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मृतक अर्जुन की पत्नी अभिलाषा ने घटना के सम्बन्ध में कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति अर्जुन शर्मा का मां ( सास) बीना शर्मा और मां के सहयोगी विनोद उनियाल उसकी पत्नी संगीता उनियाल साथ ही डॉ अजय खन्ना sk मेमोरियल अस्पताल के साथ प्रॉपर्टी के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, साथ ही पत्नी ने अपने पति की हत्या किए जाने की वजह भी इसी को बताया। जिसके बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
हत्यारोपी पंकज राणा था, विनोद उनियाल का ड्राइवर
Ssp अजय सिंह ने आगे बताया कि दोनों बदमाशों से पूछताछ पर पता चला कि हत्यारोपी पंकज राणा, विनोद उनियाल के घर ड्राइवर का काम करता था, जबकि उसका दूसरा भाई राजीव ऑटो चलाता था।
प्रॉपर्टी विवाद की खुली परतें, बेटे ने कोर्ट से लिया स्टे
जानकारी में सामने आया कि मृतक अर्जुन शर्मा का अपनी मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल, डॉ खन्ना से प्रॉपर्टी, पैसों को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभियोग भी दर्ज करवाए थे। साथ ही डॉ अजय खन्ना ने मृतक अर्जुन की मां बीना शर्मा की gms रोड की संपत्ति को खरीदने की एवज में कुल 14 करोड़ की रकम देनी थी जिसमें वे 8 करोड़ रूपये दे भी चुके थे, लेकिन उस संपत्ति पर मां बेटे पर विवाद हुआ और मृतक अर्जुन शर्मा ने उस सम्पत्ति पर न्यायालय से स्टे लेकर उसे होल्ड कर लिया।
प्रॉपर्टी में स्टे बना अर्जुन की मौत की वजह
Ssp देहरादून ने यह भी बताया कि सम्पत्ति पर स्टे लगने के बाद डॉ अजय खन्ना ने बीना शर्मा (अर्जुन की मां) से अपने प्रॉपर्टी की एवज में दिए 8 करोड़ वापस देने का दबाव बनाया। वहीं प्रॉपर्टी स्टे को लेकर मां बीना शर्मा और बेटे अर्जुन शर्मा के बीच भी अक्सर विवाद होने लगा।
मां बीना शर्मा ने रची, बेटे अर्जुन की हत्या की साजिश
प्रॉपर्टी में स्टे लगने और 8 करोड़ लेने के बाद प्रॉपर्टी ट्रांसफर न होने पर मां ने ही अपने साथी डॉ अजय खन्ना, विनोद उनियाल के साथ मिलकर बेटे अर्जुन शर्मा की हत्या की प्लानिंग रची। जिसके लिए 12 लाख में विनोद उनियाल के ड्राइवर पंकज राणा व ड्राइवर के भाई राजीव को अर्जुन शर्मा को मारने की सुपारी दी। जिसमें 3 लाख एडवांस भी दिए, वहीं हत्यारोपी दोनों भाई अर्जुन शर्मा की रेकी करने लगे और इसमें साथ दिया खुद अर्जुन की मां बीना शर्मा ने,,,,,,उसने भी अर्जुन के मैनेजर विजय से अर्जुन की दैनिक दिनचर्या को जाना। मां होने की वजह से मैनेजर को शक भी नहीं हुआ। जिसके बाद दोनों हत्यारोपियों को पता चला कि अर्जुन परेड ग्राउंड के नजदीक टेनिस खेलने जाता है, बस दोनों हत्यारोपियों ने समय देखकर 11 फरवरी को सुबह करीब साढ़े दस बजे अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। दर्ज मुकदमे के आधार पर गवाह, सबूत साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विनोद उनियाल, बिना शर्मा, डॉ अजय खन्ना समेत दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
