देहरादून : देहरादून में दिनदहाड़े हो रही हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आज फिर जहां एक और चंद्रमणि में युवक की लाश मिली तो देहरादून के ही राजपुर रोड पोस् एरिया में सिल्वर सिटी मॉल पर एक 40 वर्षीय विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि हत्यारे दो से तीन थे जो बाइक में सवार होकर आए और मॉल में घुसकर उन्होंने विक्रम के सिर पर गोली मार दी मौके पर ही विक्रम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची इसके साथ ही मेडिकल टीम साथी फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्षी को इकट्ठा किया। घटना के संबंध में जहां आईजी गढ़वाल ने कहा कि इस घटना के बाद शहर भर में नाकेबंदी की जा चुकी है और हत्यारोपियों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही पकड़ भी लिया जाएगा। वहीं एसएसपी देहरादून ने इसके संबंध जानकारी देते हुए बताया कि करने वाले व्यक्ति विक्रम शर्मा के संबंध में जानकारी मिली कि इसका बाजपुर में स्टोन क्रशर था, इसके साथी झारखंड पुलिस से भी दो पुलिस ने संपर्क किया जिसमें एसएसपी देहरादून ने बताया कि विक्रम एक हिस्ट्री सिस्टर था जिस पर 50 करीब मुकदमे दर्ज थे जिसमें 20 मुकदमे हत्या के दर्ज थे जिनके आधार पर आशंका

जताई जा रही है कि हत्या की घटना गैंग वार के चलते हो सकती है।
राजीव स्वरूप, आईजी गढ़वाल
अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
