देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट के चलते अब भारी बारिश से नुकसान भी लगातार होता जा रहा है। देहरादून से मसूरी जाने वाले मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा टूट गया है। जिसके चलते देहरादून से मसूरी और मसूरी से देहरादून आने वाले वाहनों को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है। एसडीएम मसूरी के द्वारा यह आदेश जारी किया गया है आदेश जारी करते हुए इस बात को बताया गया है कि पानी वाले बैंड जो देहरादून से मसूरी की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ता है वह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसके चलते आम जन सुरक्षित रहें ऐसे में अग्रिम आदेशों तक यह मार्ग बंद रहेगा।
