देहरादून
दिल्ली में प्रदर्शन और संसद कूच के दौरान बनी तनाव की स्थिति और सुरक्षा कर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज से पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। जिसका असर अब सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में भी लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरे। देहरादून में सुराज सेवादल गांधी पार्क के गेट के आगे प्रदर्शन करता हुआ नजर आया। इस दौरान तख्ती पोस्टर लेकर लगातार केंद्र सरकार पर नाराजगी जताई गई और छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की भी घोर निंदा की गई।
