Oplus_131072
उत्तराखंड में मानसून अपने चरम पर चल रहा है। बीते दिनों प्रदेशभर में हल्की मध्यम बारिश के साथ ही भारी बारिश का भी दौर देखा गया। जिसके चलते जहां पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के चलते कई रास्ते बाधित हुए जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली। हालांकि अब मौसम ने थोड़ी राहत दी है, जिसमें लगातार होती बारिश से थोड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने भी आज और कल के लिए हल्की मध्यम बारिश ही बताई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ रोहित थपलियाल ने बताया कि आज 22 और कल 23 जुलाई को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों में जबकि मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 24 जुलाई से फिर मौसम बदल सकता है, जिसमें उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों में हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 24 जुलाई के बाद भी मौसम की सक्रियता बनी रहेगी, जिसमें उत्तराखंड के अनेक स्थानों में हल्की मध्यम बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश भी देखी जा सकती है।
डॉ रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक
