उत्तराखंड में मानसून की होती लगातार बारिश पहाड़ों पर मार्ग अवरुद्ध कर रही है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी और अन्य मशीन के माध्यम से सड़कों को खोले जाने का भी कार्य किया जा रहा है। बंद सड़कों के संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रियल टाइम सिस्टम के मुताबिक 135 सड़कें अभी बंद हैं, जिनमें से 104 पीएमजीएसवाई की हैं जबकि 31 सड़कें पीडब्ल्यूडी और कुछ BRO की भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे स्थानों को पहले ही चिन्हित किया जा चुका था, जहां पर अक्सर मलवा गिरने से मार्ग अवरुद्ध होते हैं, उन जगहों पर जेसीबी मशीनों को तैनात किया जा चुका है। साथ ही जिन जगहों पर संभावना है लगभग हर 20 से 25 किलोमीटर पर जेसीबी मौजूद हैं जिससे कि उन जगहों तक पहुंचने में ज्यादा समय ना लगे।
राजेश चंद शर्मा, प्रमुख अभियंता pwd
